Operation Aaghat : पूर्वी दिल्ली में पुलिस का 'ऑपरेशन आघात', 4 दिन में 151 अपराधी गिरफ्तार

Edited By Updated: 22 Aug, 2026 02:52 PM

151 held in four day crackdown on street crime in east delhi

पूर्वी दिल्ली में सड़क पर होने वाले अपराधों, अवैध हथियारों, नशीले पदार्थों की तस्करी और जुए जैसी आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पूर्वी जिला पुलिस ने 17 से 20 अगस्त तक चार दिवसीय विशेष अभियान 'ऑपरेशन आघात'...

नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली में सड़क पर होने वाले अपराधों, अवैध हथियारों, नशीले पदार्थों की तस्करी और जुए जैसी आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। पूर्वी जिला पुलिस ने 17 से 20 अगस्त तक चार दिवसीय विशेष अभियान 'ऑपरेशन आघात' चलाया।

इस सघन चेकिंग और सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कुल 151 अपराधियों को गिरफ्तार और हिरासत में लिया है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ाने के साथ-साथ वाहनों की कड़ी चेकिंग की और CCTV फुटेज के जरिए अपराधियों पर नजर रखी। आर्म्स एक्ट के तहत 29 मामले दर्ज किए गए और 29 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पिस्तौल, देसी हथियार, 11 जिंदा कारतूस और 21 चाकू भी बरामद किए।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट (जुए से संबंधित कानून) के तहत 32 मामले दर्ज किए और 63 लोगों को पकड़ा, साथ ही 23,131 रुपये बरामद किए। NDPS एक्ट के तहत दर्ज चार मामलों में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया जिससे 1.199 किलोग्राम चरस और 532 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें: Road Accident: बेकाबू SUV ने चंद सेकेंड में मचा दिया तांडव, खेत के बाहर काम कर रहे परिवार के 4 लोगों को रौंदा

आबकारी कानून के तहत 20 मामले दर्ज किए गए जिसके परिणामस्वरूप 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं इस अभियान के दौरान 27 मोटरसाइकिल और स्कूटर बरामद किए गए और मोटर वाहन चोरी के 16 मामलों का पता चला। लूट, झपटमारी और सेंधमारी के मामलों में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया।

ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 134 मोबाइल फोन बरामद किए और नौ घोषित अपराधियों, एक पैरोल जंपर (पैरोल की शर्तों का उल्लंघन करने वाले) और दो ओवरस्टे जंपर (वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी रुकने वाले) को भी पकड़ा।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!