पिछले 4 साल में 2063 पाकिस्तानियों को दी गई नागरिकताः गृह मंत्रालय

Edited By Yaspal,Updated: 21 Aug, 2020 08:08 PM

2063 pakistanis given citizenship in last 4 years ministry of home affairs

पिछले चार वर्षों के दौरान 2063 पाकिस्तानी नागरिकों समेत 2600 से अधिक विदेशी लोगों ने भारत की नागरिकता हासिल की। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू के सूचना अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता रमण शर्मा की ओर से दायर की गयी आरटीआई आवेदन के जवाब में यह खुलासा किया...

नेशनल डेस्कः पिछले चार वर्षों के दौरान 2063 पाकिस्तानी नागरिकों समेत 2600 से अधिक विदेशी लोगों ने भारत की नागरिकता हासिल की। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू के सूचना अधिकार (आरटीआई) कार्यकर्ता रमण शर्मा की ओर से दायर की गयी आरटीआई आवेदन के जवाब में यह खुलासा किया है। इस खुलासे के मुताबिक एक जनवरी 2017 से तीन अगस्त 2020 के बीच विश्व के 43 देशों के 2664 नागरिकों को भारत की नागरिकता दी गयी। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के नागरिकता विंग (विदेशी डिवीजन) की ओर से इस संबंध में डेटा शर्मा को सूचना के अधिकार कानून के तहत उनकी ऑनलाइन आरटीआई याचिका के जवाब में प्रदान किया गया है।

गृह मंत्रालय की ओर से किए गये खुलासे में कहा गया है कि पाकिस्तानी नागरिक भारतीय नागरिकता हासिल करने वालों में सबसे ऊपर हैं। नागरिकता पाने वाले विदेशी नागरिकों में से 77 फीसदी से अधिक यानी 2063 पाकिस्तानी नागरिक हैं।इसके बाद अफगानिस्तान का स्थान है जिसके 188 नागरिकों ने भारत की नागरिकता हासिल की। बंगलादेश का इस सूची में तीसरा स्थान है जिसके 97 नागरिकों ने भारतीय नागरिकता हासिल की।

वर्तमान वर्ष के दौरान 328 पाकिस्तानी, तीन बंगलादेशी तथा एक अफगान नागरिक ने भारतीय नागरिकता हासिल की है। आंकड़ो से पता चलता है कि दुनिया भर के लोगों में भारतीय नागरिक बनने की होड़ रही जिनमें कुछ अच्छे संसाधनों से युक्त देश भी शामिल हैं। भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करने और इसे पाने वाले देशों में से 59 अमेरिकी, 19 ब्रिटिश, 19 मलेशियाई, 14 कनाडाई, 13 सिंगापुर, छह जर्मन, चार ऑस्ट्रेलियाई, तीन फ्रेंच, तीन इटालियन, दो चीनी, तथा एक-एक इजरायली एवं रूसी नागरिक भी शामिल हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!