दिल्ली में सुकड़ा कोरोना: कोविड-19 से आज किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं, सामने आए मात्र 22 नए मामले

Edited By Updated: 12 Sep, 2021 06:38 PM

22 new cases of covid 19 in delhi

राजधानी दिल्ली में रविवार को कोविड​​-19 के कारण कोई मौत दर्ज नहीं की गई जबकि संक्रमण के 22 नये मामले सामने आये और संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत रही। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़े से मिली।

नयी दिल्ली: राजधानी दिल्ली में रविवार को कोविड​​-19 के कारण कोई मौत दर्ज नहीं की गई जबकि संक्रमण के 22 नये मामले सामने आये और संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत रही। यह जानकारी दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़े से मिली।

इस महीने गत 7 सितंबर को कोविड-19 के कारण केवल एक मौत हुई थी। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 25,083 है। बुलेटिन के अनुसार, एक दिन पहले 47,028 आरटी-पीसीआर और 14,940 रैपिड एंटीजन जांच सहित कुल 61,968 जांच की गई।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!