समुद्र में डूबने से IT कंपनी के 3 कर्मचारियों की मौत, वीकेंड पर घूमने के लिए गोकर्ण गए थे तीनों

Edited By Updated: 02 Nov, 2026 02:23 PM

3 it company employees die after drowning in the sea

पुलिस ने रिसॉर्ट और होमस्टे संचालकों को बीच की सुरक्षा से समझौता न करने की चेतावनी दी है और पर्यटकों से खराब समुद्री मौसमी दशाओं में पानी में जाने से बचने की अपील की है।

बेंगलुरु: बेंगलुरु स्थित एक आईटी कंपनी के तीन कर्मचारियों की उत्तर कन्नड़ जिले के गोकर्ण में समुद्र में डूबने से मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि ये तीनों बेंगलुरु के बेलंदूर की कंपनी अलोरिया इकोस्पेस के 16 सदस्यों वाले एक दल का हिस्सा थे, जो सप्ताहांत पर घूमने के लिए गोकर्ण गए थे। 

घटना के समय यह समूह दुब्बानशी बीच पर कोजे रिसॉर्ट में ठहरा हुआ था। उन्होंने बताया कि समुद्र में उतरे समूह के पांच कर्मचारी एक तेज लहर में फंस गए और गहरे पानी में चले गए। रिसॉर्ट के लाइफगार्ड और स्थानीय मछुआरों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और पीड़ितों को किनारे पर लाने में कामयाब रहे। हालांकि उनमें से दो को बचाया नहीं जा सका। झारखंड की रहने वाली शोभा दास (22) की हालत गंभीर थी, लेकिन उन्हें इलाज के लिए ले जाने के बावजूद उनकी मौत हो गई। टीम प्रमुख मोहम्मद अकरम की भी बेहतर इलाज के लिए मणिपाल हॉस्पिटल ले जाते समय मौत हो गई। 

पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील
बेंगलुरु के कल्याणनगर के रहने वाले एक अन्य युवक विश्वा (24) का शव बाद में मिला, जिससे मरने वालों की संख्या तीन हो गई। बाकी दो कर्मचारियों निशांत और मोहम्मद कासिम को बचा लिया गया है। गोकर्ण पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शवों को आगे की कार्रवाई के लिए कारवार मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में भेज दिया गया। पुलिस ने रिसॉर्ट और होमस्टे संचालकों को बीच की सुरक्षा से समझौता न करने की चेतावनी दी है और पर्यटकों से खराब समुद्री मौसमी दशाओं में पानी में जाने से बचने की अपील की है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!