दर्दनाक हादसाः दूल्हे समेत 5 की मौत, कॉलेज की दीवार से जा टकराई बोलेरो, मची चीख-पुकार

Edited By Updated: 04 Jul, 2025 11:10 PM

5 people including the groom died bolero collided with the college wall

संभल जिले के जुनावई थाना इलाके में शुक्रवार को बारात लेकर जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप के एक स्कूल की दीवार में टक्कर मार देने से दूल्हे समेत पांच बारातियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

नेशनल डेस्कः उत्तर प्रदेश के संभल जिले के जुनावई थाना इलाके में शुक्रवार को बारात लेकर जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो जीप के एक स्कूल की दीवार में टक्कर मार देने से दूल्हे समेत पांच बारातियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दक्षिणी क्षेत्र की अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनुकृति शर्मा ने बताया कि जुनावई में एक नई बोलेरो तेज रफ्तार से आई और जनता इंटर कॉलेज की दीवार में घुस गई। उन्होंने बताया कि बोलेरो में एक बारात जा रही थी जिसमें दूल्हा भी सवार था।

सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई। उन्होंने बताया कि जुनावई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) पर पांच लोग मृत अवस्था में लाए गए, जिनमें दूल्हा सूरज (24), उसकी भाभी आशा (26) और आशा की बेटी ऐश्वर्या (दो) छह वर्षीय बालक विष्णु पुत्र मनोज और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल था।

एएसपी ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि बोलेरो की रफ्तार बहुत तेज थी और वह अनियंत्रित हो गई, जिसके बाद स्कूल की दीवार से टकरा गई। उन्होंने बताया कि वाहन में कुल 10 लोग मौजूद थे। चार अन्य घायलों को इलाज के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। यह बारात हर गोविंदपुर गांव से सिरतौल (बदायूं) जा रही थी। उन्होंने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!