संसद में लोकसभा स्पीकर को हटाने के प्रस्ताव पर मचा हंगामा, राहुल गांधी बोले- मुझे कई बार बोलने से रोका गया

Edited By Updated: 11 Mar, 2026 01:11 PM

there was uproar over the proposal to remove the lok sabha speaker

लोकसभा में इस समय माहौल काफी तनावपूर्ण है। कांग्रेस सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद द्वारा लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ओम बिरला को पद से हटाने के लिए पेश किए गए प्रस्ताव पर आज चर्चा का दूसरा दिन है। इस महत्वपूर्ण बहस के लिए कुल 10 घंटे का समय दिया गया है,...

नेशनल डेस्क: लोकसभा में इस समय माहौल काफी तनावपूर्ण है। कांग्रेस सांसद डॉक्टर मोहम्मद जावेद द्वारा लोकसभा अध्यक्ष (स्पीकर) ओम बिरला को पद से हटाने के लिए पेश किए गए प्रस्ताव पर आज चर्चा का दूसरा दिन है। इस महत्वपूर्ण बहस के लिए कुल 10 घंटे का समय दिया गया है, जिसकी शुरुआत कांग्रेस की ओर से तरुण गोगोई और भाजपा की तरफ से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने की थी।

राहुल गांधी ने कहा हमें बोलने का मौका नहीं दिया गया

बहस के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सदन की कार्यप्रणाली और स्पीकर की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को अपनी बात रखने के पर्याप्त अवसर नहीं दिए जा रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा "लोकसभा पूरे देश की आवाज होती है, लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि नेता प्रतिपक्ष को बोलने से रोका जा रहा है। जब भी मैंने प्रधानमंत्री और 'कॉम्प्रोमाइज' (समझौते) का मुद्दा उठाना चाहा, मेरी आवाज दबा दी गई।"

रविशंकर प्रसाद का पलटवार

राहुल गांधी के आरोपों पर पूर्व कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कड़ा विरोध जताया। उन्होंने सदन में तीन बार "नेवर" (कभी नहीं) दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का भारत कभी किसी से समझौता नहीं करेगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी सदस्यों ने कई बार गरिमा लांघी है, कागज फाड़े हैं और स्पीकर की कुर्सी का घेराव किया है, लेकिन ओम बिरला ने हमेशा मुस्कराहट और धैर्य के साथ सदन चलाया।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!