Edited By Rohini Oberoi,Updated: 18 Mar, 2026 10:35 AM

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक बार फिर कुदरत का करिश्मा देखने को मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी पर अब ब्रेक लगने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 से 20 मार्च के बीच दिल्ली में मौसम के बिगड़ने की भविष्यवाणी...
Delhi Weather Yellow Alert : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक बार फिर कुदरत का करिश्मा देखने को मिलेगा। पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी पर अब ब्रेक लगने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 18 से 20 मार्च के बीच दिल्ली में मौसम के बिगड़ने की भविष्यवाणी की है।
दिल्ली में येलो अलर्ट और तेज हवाएं
मौसम विभाग ने गुरुवार (19 मार्च) और शुक्रवार (20 मार्च) के लिए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। शहर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी जो बीच-बीच में 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती हैं।बुधवार रात से ही हल्की बूंदाबांदी शुरू हो सकती है लेकिन गुरुवार और शुक्रवार को गरज-चमक के साथ बारिश के कई दौर देखने को मिल सकते हैं। मंगलवार को पारा 31.6 डिग्री था जो शुक्रवार तक गिरकर 27-29 डिग्री सेल्सियस तक आने की उम्मीद है। यानी अगले दो दिनों में तापमान में 3-4 डिग्री की कमी आएगी।

यूपी, बिहार और राजस्थान का हाल
सिर्फ दिल्ली ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्यों में भी मौसम का मिजाज सख्त रहेगा:
-
उत्तर प्रदेश: यूपी में धूप-छांव का खेल जारी रहेगा। अगले 24 घंटों के बाद प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात (आसमानी बिजली) की वापसी होगी।
-
बिहार: बिहार के कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी हालांकि बिजली गिरने की आशंका को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
-
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान: इन राज्यों में भी बादलों का डेरा रहेगा। राजस्थान के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का सीधा असर दिखेगा जिससे धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है।

पहाड़ों पर बर्फबारी और कश्मीर का मौसम
मैदानी इलाकों में बारिश होगी तो वहीं ऊंचे पहाड़ों पर एक बार फिर सफेदी छाएगी।
यह भी पढ़ें: 1 April अलर्ट! HDFC और PNB ग्राहकों को लगेगा झटका, बदल जाएंगे बैंक के ये नियम, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

क्यों बदल रहा है मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) हिमालयी क्षेत्रों में सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से मैदानी इलाकों में हवा के दबाव में बदलाव आया है जिससे आंधी और बारिश की स्थिति बन रही है।