सेना भर्ती के दौरान मची भगदड़, 6 लोगों की मौत, कई अन्य घायल

Edited By Updated: 12 Nov, 2025 09:31 PM

6 killed several injured in stampede during army recruitment drive

घाना की राजधानी अक्रा में बुधवार को एक सैन्य भर्ती कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई। देश की सेना ने यह जानकारी दी। सेना के अनुसार, यह हादसा “अचानक बड़ी संख्या में आने वाले उम्मीदवारों के सुरक्षा नियम तोड़ने और निर्धारित समय से...

नेशनल डेस्क: घाना की राजधानी अक्रा में बुधवार को एक सैन्य भर्ती कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में छह लोगों की मौत हो गई। देश की सेना ने यह जानकारी दी। सेना के अनुसार, यह हादसा “अचानक बड़ी संख्या में आने वाले उम्मीदवारों के सुरक्षा नियम तोड़ने और निर्धारित समय से पहले भर्ती के लिए निर्धारित स्टेडियम पहुंचने” के कारण हुआ। कई अन्य लोग घायल हुए और उन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सुरक्षा एजेंसियों के भर्ती कार्यक्रमों में अक्सर बड़ी संख्या में युवा शामिल होते हैं, जो रोजगार की तलाश में आते हैं। घाना में युवाओं में बेरोजगारी दर बहुत अधिक है। इस पश्चिम अफ्रीकी देश की अर्थव्यवस्था कोविड-19 महामारी के दबाव में ढह गई थी। 2022 में मुद्रास्फीति 21 साल के उच्चतम स्तर 50 प्रतिशत से ज्यादा तक पहुंच गई थी, जो 2025 अक्टूबर में आईएमएफ समर्थित आर्थिक सुधार के बाद आठ प्रतिशत तक कम हुई। सरकारी आंकड़ों के अनुसार लगभग 39 प्रतिशत युवा बेरोजगार हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!