8th Pay Commission-Arrears: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में आएगा बड़ा उछाल, जानें कब आएगा एरियर का पैसा

Edited By Updated: 24 Feb, 2026 11:17 AM

8th pay commission da hike government salary salary hike arrears hike

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाला वक्त आर्थिक खुशहाली की नई इबारत लिखने वाला है। 8th Pay Commission को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है। सरकार ने न केवल अपनी तैयारी तेज कर दी है, बल्कि महंगाई...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए आने वाला वक्त आर्थिक खुशहाली की नई इबारत लिखने वाला है। 8th Pay Commission को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है। सरकार ने न केवल अपनी तैयारी तेज कर दी है, बल्कि महंगाई भत्ते (DA) के मोर्चे पर भी एक बड़ी खुशखबरी होली के आस-पास मिलने की पूरी उम्मीद है।

होली पर 'डबल' खुशी: 60% होगा महंगाई भत्ता
सबसे पहले बात करते हैं तुरंत मिलने वाले फायदे की। ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। इसका मतलब है कि अब आपका DA 58% से बढ़कर 60% के जादुई आंकड़े को छू लेगा। सरकार मार्च के पहले हफ्ते में इसका आधिकारिक ऐलान कर सकती है। चूंकि यह नियम जनवरी 2026 से लागू माना जाएगा, इसलिए मार्च की सैलरी के साथ आपको पिछले दो महीनों का एरियर भी एक साथ मिल जाएगा।

8वें वेतन आयोग पर बड़ा एक्शन
8वें वेतन आयोग के गठन को लेकर सरकार ने अब गियर बदल दिया है। इसके लिए एक आधिकारिक पोर्टल भी शुरू किया जा चुका है, जहाँ 16 मार्च 2026 तक सभी संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे गए हैं। जानकारों का कहना है कि आयोग अपनी अंतिम रिपोर्ट 2027 के बीच तक पेश कर सकता है। हालांकि नई सैलरी हाथ में आने में 2027 या 2028 तक का समय लग सकता है, लेकिन राहत की बात यह है कि इसे जनवरी 2026 से ही प्रभावी माना जाएगा। यानी भविष्य में आपको लगभग 2 साल का मोटा एरियर एकमुश्त मिलेगा।

पेंशनर्स की भी होगी मौज
पेंशनभोगियों के लिए भी यह समय राहत भरा है। महंगाई राहत (DR) में 2% की वृद्धि के साथ-साथ पेंशन के नए नियमों पर भी मंथन शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर में बदलाव के बाद पेंशन में करीब 30% तक की भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

सावधान! ठगों से रहें दूर
इन अच्छी खबरों के बीच एक चेतावनी भी जरूरी है। इन दिनों सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर 'सैलरी कैलकुलेटर' जैसे फर्जी लिंक और फाइलें भेजी जा रही हैं। ये असल में साइबर ठगों का जाल है जो आपका बैंक खाता खाली कर सकते हैं। किसी भी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!