राजस्थान के भिवाड़ी में एक मदरसे में 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म

Edited By Updated: 12 May, 2026 04:08 PM

a 12 year old girl was raped in a madrasa in bhiwadi rajasthan

राजस्थान के भिवाड़ी जिले के एक मदरसे में 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मदरसे के मौलवी का बेटा है। चोपांकी थाने के प्रभारी और राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के प्रशिक्षु अधिकारी कपिल गुप्ता ने...

नेशनल डेस्क। राजस्थान के भिवाड़ी जिले के एक मदरसे में 12 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मदरसे के मौलवी का बेटा है। चोपांकी थाने के प्रभारी और राजस्थान पुलिस सेवा (आरपीएस) के प्रशिक्षु अधिकारी कपिल गुप्ता ने बताया, पीड़िता उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और पढ़ाई के लिए यहां मदरसे में रह रही थी। 

आरोपी मौलवी का बेटा है। उसने दो मई और सात मई को नाबालिग से दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे धमकाया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी फरार है और उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!