Edited By Rohini Oberoi,Updated: 08 Feb, 2026 02:02 PM

गुजरात के भरूच जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अंकलेश्वर तहसील में एक बुजुर्ग ट्यूशन टीचर पर अपनी ही 13 साल की मासूम छात्रा के साथ रेप करने और उसे गर्भवती करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर...
Teacher Student Relationship Scandal. : गुजरात के भरूच जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अंकलेश्वर तहसील में एक बुजुर्ग ट्यूशन टीचर पर अपनी ही 13 साल की मासूम छात्रा के साथ रेप करने और उसे गर्भवती करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच तेज कर दी है।
एक्स्ट्रा क्लास के बहाने बुलाता था आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता आरोपी टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने जाया करती थी। 63 वर्षीय आरोपी पिछले चार साल से कोचिंग दे रहा था। वह छात्रा को 'एक्स्ट्रा क्लास' के नाम पर हर रविवार को अकेले अपने पास बुलाता था। इसी दौरान उसने बच्ची की मासूमियत का फायदा उठाते हुए उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने बच्ची को डराया-धमकाया भी था ताकि वह किसी को कुछ न बता सके।
यह भी पढ़ें: छोटे कार मालिकों की मौज खत्म! नियम बदलते ही Auto Industry में मच गया हड़कंप, जानें क्या होगा असर?
पेट दर्द ने खोला राज
बच्ची इस कदर सहमी हुई थी कि उसने महीनों तक यह राज अपने दिल में दबाए रखा लेकिन जब उसे अचानक पेट दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। महिला डॉक्टर द्वारा की गई जांच में जो खुलासा हुआ उसने परिवार के पैरों तले जमीन खिसका दी। महज 13 साल की बच्ची डेढ़ महीने की गर्भवती थी। परिजनों के काफी पूछने पर बच्ची ने रोते हुए टीचर की पूरी काली करतूत बयां कर दी।
पुलिस की कार्रवाई और पॉक्सो एक्ट
बच्ची की मां की शिकायत पर अंकलेश्वर बी डिवीजन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप (दुष्कर्म) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं थानाध्यक्ष शुभेंदु फुलतरिया ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि पीड़ित बच्ची को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।