अज्ञात वाहन की टक्कर से अनियंत्रित हुई बस खेत में घुसी, एक यात्री की मौत, 16 जख्मी

Edited By Updated: 19 Nov, 2025 08:59 PM

a bus lost control after colliding with an unknown vehicle and entered a field

हरदोई जिले के बघौली क्षेत्र में बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से अनियंत्रित हुई एक निजी बस खेत में जा घुसी। इस घटना में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई तथा 16 अन्य घायल हो गए।

नेशनल डेस्क: हरदोई जिले के बघौली क्षेत्र में बुधवार को अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से अनियंत्रित हुई एक निजी बस खेत में जा घुसी। इस घटना में बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई तथा 16 अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि बघौली थाना क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर खजूरमई तिराहे के पास विपरीत दिशा में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने एक निजी बस को टक्कर मार दी। उनके मुताबिक, इस घटना में बस का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वह अनियंत्रित होकर एक खेत में जा घुसी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी तथा 16 अन्य यात्री जख्मी हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि दो घायलों की हालत गम्भीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!