Earthquake in Assam : एक दिन बाद फिर हिली भारत की धरती, लगे भूकंप के झटके

Edited By Updated: 04 Apr, 2026 09:56 PM

a day later india s land shook again this state felt earthquake tremors

शनिवार शाम असम में 3.0 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार यह झटका शाम 8:23 बजे आया। वहीं भूकंप का केंद्र कार्बी आंगलोंग में था, जो राजधानी गुवाहाटी के पूर्व में स्थित है। इसकी गहराई जमीन के अंदर करीब 10...

नेशनल डेस्कः शनिवार शाम असम में 3.0 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार यह झटका शाम 8:23 बजे आया। वहीं भूकंप का केंद्र कार्बी आंगलोंग में था, जो राजधानी गुवाहाटी के पूर्व में स्थित है। इसकी गहराई जमीन के अंदर करीब 10 किलोमीटर दर्ज की गई।

फिलहाल कोई नुकसान नहीं
अधिकारियों के मुताबिक, इस भूकंप से अभी तक किसी तरह के नुकसान या जान-माल की हानि की कोई खबर नहीं है।

एक दिन पहले ही बड़ा झटका
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले अफगानिस्तान के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों तथा पाकिस्तान के पश्चिमी इलाकों में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इस भूकंप में अफगानिस्तान में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई थी। भूकंप के यह झटके दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के राज्यों तक महसूस किए गए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!