Edited By Rohini Oberoi,Updated: 12 May, 2026 12:27 PM

असम में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आज उस समय हड़कंप मच गया जब सुरक्षा घेरे को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के शपथ लेने से कुछ ही मिनट पहले...
नेशनल डेस्क। असम में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान आज उस समय हड़कंप मच गया जब सुरक्षा घेरे को तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के शपथ लेने से कुछ ही मिनट पहले हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से जिंदा गोलियां बरामद की हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि खानपारा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय परिसर के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच के दौरान व्यक्ति के पास से गोलियां बरामद की गईं। एक अधिकारी ने बताया, उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। उसे बसिष्ठ पुलिस थाने ले जाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: Big action in Manipur: सुरक्षा बलों ने दबोचे 6 उग्रवादी, जबरन भर्ती के लिए बंधक बनाए गए 3 युवक भी कराए आजाद
उन्होंने कहा, गोलियां बरामद होने से संबंधित परिस्थितियों और क्या इसमें कोई सुरक्षा खतरा शामिल था, यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। यह घटना राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य द्वारा हिमंत विश्व शर्मा को मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने से कुछ ही मिनट पहले हुई।
यह भी पढ़ें: Etihad Airways Flight Fire: अबू धाबी जाने वाले विमान के पंख में लगी भीषण आग, 280 यात्री थे सवार
इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और राजग के 40 से अधिक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शिरकत कर रहे हैं। इस समारोह में कई राजनयिक और प्रमुख उद्योगपति भी शामिल हो रहे हैं, साथ ही इसमें लगभग एक लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है।