दिल्ली के जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर मनाई ईद, रहा उत्सव जैसा माहौल

Edited By Updated: 11 Apr, 2024 12:38 PM

a large number of people celebrated eid in jama masjid delhi

राष्ट्रीय राजधानी में मुस्लिम समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की।

नेशनल डेस्क : राष्ट्रीय राजधानी में मुस्लिम समाज के लोगों ने बृहस्पतिवार को ईद-उल-फितर के अवसर पर मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की। ईद-उल-फितर पर्व रमज़ान महीना संपन्न होने पर मनाया जाता है। दिल्ली की 17वीं सदी की जामा मस्जिद में सुबह की नमाज के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। चांदनी चौक, मीना बाजार और दरीबा कलां सहित जामा मस्जिद के आसपास के बाजारों में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने त्योहार के लिए जमकर खरीदारी की।

PunjabKesari

जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद स्थानीय निवासी मोहम्मद गुफरान अफरीदी ने कहा, "इस्लाम का संदेश है कि सभी धर्मों के लोगों को प्रेम और स्नेह के साथ रहना चाहिए। यही 'गंगा-जमुनी तहजीब' है। इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है।" केरल और लद्दाख में बुधवार को ईद मनाई गई, जबकि देश के बाकी हिस्सों में यह 11 अप्रैल को मनाई जा रही है। 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!