लिव-इन रिलेशन का खौफनाक अंत: फ्लैट में युवती की मिली लाश, सुसाइड या मर्डर के बीच उलझी गुत्थी

Edited By Updated: 18 May, 2026 02:18 PM

a live in relationship has a horrific end a young woman s body found in a flat

गुजरात के सूरत ग्रामीण इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है यहां लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर लोगों को तब पता चला जब उसका दोस्त काम पर जाने के लिए उसके फ्लैट पर पहुंचा। हैरानी की बात ये है...

नेशनल डेस्क: गुजरात के सूरत ग्रामीण इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है यहां लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौत की खबर लोगों को तब पता चला जब उसका दोस्त काम पर जाने के लिए उसके फ्लैट पर पहुंचा। हैरानी की बात ये है कि उसका लिव इन पार्टनर मौके पर मौजूद नहीं था। यह देखकर दोस्त हैरान हो गया। मौके पर दोस्त ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब पुलिस इस सवालों के जवाब ढ़ूढने में जुटी है कि आखिर युवती की मौत कैसे हुई?

लिव-इन पार्टनर मौके से फरार
मिली जानकारी के मुताबिक घटना गुजरात के सूरत ग्रामीण इलाके का हैं। यहां पर जिले की पलसाना तहसील के बगुमरा गांव में स्थित एक अपार्टमेंट से एक युवती का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया गया है कि मृतक युवती एक लड़के के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती थी। मृतका की पहचान माही खातून के रूप में हुई है। 

जानिए घटना पर क्या बोली पुलिस
सूरत ग्रामीण पुलिस थाने के पुलिस इंस्पेक्टर बी.डी.जिलरिया ने मीडिया को बताया कि पलसाना पुलिस को एक जानकारी मिली थी कि बगुमरा स्थित महादेव पैलेस के फ्लैट नंबर 506 में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। इस सूचना के आधार पर की गई जांच में पता चला है कि मृतक का नाम मेहविश खातून है, जो अफज़ल अली की बेटी हैं। उनकी उम्र करीब 22 साल थी। मृतका अपने लिव-इन पार्टनर के साथ किराए के रुम में रह रही थी। शव को विधिक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!