कर्नाटक: शादी के बाद के भोज में मांस को लेकर एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

Edited By Updated: 15 Jul, 2025 01:11 AM

a man was stabbed to death over meat at a post wedding feast

बेलागावी जिले में शादी के बाद के भोज के दौरान मांस के एक अतिरिक्त टुकड़े को लेकर हुई तीखी बहस के बाद 30 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: बेलागावी जिले में शादी के बाद के भोज के दौरान मांस के एक अतिरिक्त टुकड़े को लेकर हुई तीखी बहस के बाद 30 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रविवार को बेलागावी जिले के यारागट्टी शहर के बाहरी इलाके में वारदात के बाद जश्न का माहौल दुख में बदल गया।

पुलिस के अनुसार, मांस के टुकड़ों की संख्या को लेकर बहस होने के बाद विनोद मालाशेट्टी पर विट्ठल हरुगोप ने कथित रूप से हमला कर दिया। नवविवाहित अभिषेक कोप्पड़ ने विवाह समारोह के बाद अपने खेत पर दोस्तों के लिए इस रात्रि भोज का आयोजन किया था। बहस बढ़ने पर विट्ठल ने गुस्से में विनोद के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव के कारण विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!