केदारनाथ से लौट रहे परिवार के साथ दर्दनाक सड़क हादसा, 1 की मौत, 5 घायल

Edited By Updated: 15 Jun, 2025 10:52 AM

a tragic road accident involving a family returning from kedarnath

माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव मल्लपुर के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केदारनाथ से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार आशीष श्रीवास्तव (45) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी, बेटी, बेटा,...

नेशनल डेस्क. माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव मल्लपुर के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केदारनाथ से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में सवार आशीष श्रीवास्तव (45) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनकी पत्नी, बेटी, बेटा, ससुर और एक मानसिक रूप से कमजोर युवक सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

लखीमपुर खीरी निवासी आशीष श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ तीन दिन पहले केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे। रविवार सुबह वे अपनी कार से वापस लौट रहे थे। माधोटांडा-खटीमा मार्ग पर मल्लपुर खजुरिया गांव के पास अचानक एक मानसिक रूप से कमजोर युवक उनकी कार के सामने आ गया। कार चला रहे आशीष के ससुर विजय नाथ श्रीवास्तव ने युवक को बचाने की कोशिश की, जिससे कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई।

घायलों की स्थिति

हादसे में कार में सवार सभी पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे चल रही दो अन्य कारों में सवार उनके रिश्तेदारों ने तुरंत सभी घायलों को माधोटांडा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने आशीष श्रीवास्तव को मृत घोषित कर दिया। विजय नाथ श्रीवास्तव की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें पीलीभीत रेफर कर दिया गया है। वहीं आशीष की पत्नी अंकिता श्रीवास्तव, बेटी पलक श्रीवास्तव और बेटा सानिक श्रीवास्तव का इलाज माधोटांडा में ही चल रहा है। कार की टक्कर से मानसिक रूप से कमजोर युवक के पैर में भी हल्की चोट आई है, जिसे ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया। माधोटांडा थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने बताया कि मृतक आशीष श्रीवास्तव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!