Edited By Rohini Oberoi,Updated: 28 Jun, 2026 09:15 AM

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां के सिकंदरपुर गांव के पास बीती शाम दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही...
Muzaffarnagar Road Accident : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां के सिकंदरपुर गांव के पास बीती शाम दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने रविवार सुबह इस घटना की आधिकारिक जानकारी साझा की है।
यह भी पढ़ें: Gulmarg Blast : पुराने शेल में अचानक हुआ जोरदार ब्लास्ट, 1 की मौत, 4 गंभीर घायल
वहीं मौके पर बातचीत करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि यह हादसा शनिवार शाम को हुआ। मृतकों की पहचान समरपाल (48) और आज़ाद (45) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।