Gujarat Accident: तीर्थयात्रियों से भरे ट्रैक्टर को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत, 11 घायल

Edited By Updated: 02 Oct, 2024 05:42 PM

a truck hit a tractor full of pilgrims three died tragically

गुजरात के कच्छ जिले में बुधवार को तीर्थयात्रियों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से तीर्थयात्रियों से भरे टैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, 11 अन्य घायल...

नेशनल डेस्क: गुजरात के कच्छ जिले में बुधवार को तीर्थयात्रियों को ले जा रहे एक ट्रैक्टर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से तीर्थयात्रियों से भरे टैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं, 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। 

पुलिस के मुताबिक लखपत तालुका के माता नो मध स्थित आशापुरा माता मंदिर से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहे ट्रैक्टर को पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रेलर ट्रक ने टक्कर मार दी। समाखियाली पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में दो महिलाओं और नौ वर्षीय एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 11 अन्य लोग घायल हुए हैं।

घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है, तीन की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित ट्रैक्टर से लौट रहे थे और मोरबी जिले के खाखरेची गांव के रहने वाले थे। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!