मुंबई में इमारत में आग लगने से महिला की मौत, भतीजी घायल

Edited By Updated: 10 Feb, 2026 12:53 AM

a woman died and her niece was injured in a building fire in mumbai

मुंबई के विले पार्ले इलाके में सोमवार को 13-मंजिला इमारत में एक फ्लैट में आग लगने से 63 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उनकी 34 वर्षीय भतीजी घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि घायल महिला मृतका की भतीजी थी, न कि...

नेशनल डेस्क : मुंबई के विले पार्ले इलाके में सोमवार को 13-मंजिला इमारत में एक फ्लैट में आग लगने से 63 वर्षीय महिला की मौत हो गई और उनकी 34 वर्षीय भतीजी घायल हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक पुलिस अधिकारी ने स्पष्ट किया कि घायल महिला मृतका की भतीजी थी, न कि उसकी बेटी, जैसा कि पहले बताया गया था। सुविधा पर्ल बिल्डिंग में सात्रा परिवार के फ्लैट में सुबह 9.51 बजे आग लग गई। मुंबई अग्निशमन विभाग की कम से कम पांच दमकल गाड़ियों और अन्य गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह फ्लैट उस बिल्डर के परिवार के पास है जिसने इस बहुमंजिला इमारत का निर्माण किया था। उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई जब सत्रा परिवार के सभी सदस्य इमारत के परिसर में अनुष्ठान में भाग ले रहे थे, तभी उन्होंने फ्लैट से धुआं निकलते देखा।

अधिकारी ने कहा, "बिल्डर की भाभी भावना सात्रा और उनकी भतीजी अनेरी फ्लैट में पहुंचीं। सात्रा अंदर फंस गईं, जबकि अनेरी मामूली चोटों के साथ बच गईं। अस्थमा की मरीज होने के कारण 63 वर्षीय महिला की दम घुटने से मौत हो गई।" अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आग लगने का कारण पता नहीं चला है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!