पिता की हैवानियत: कई महीनों से 10 साल की बेटी के साथ कर रहा था दुष्कर्म, अब हुआ गिरफ्तार

Edited By Updated: 04 Sep, 2025 06:39 PM

accused father arrested was doing this with 10 year old daughter for many month

झारखंड के रांची में एक व्यक्ति को अपनी 10 साल की बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना शहर के चुटिया थाना क्षेत्र में हुई।

नेशनल डेस्क: झारखंड के रांची में एक व्यक्ति को अपनी 10 साल की बेटी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह घटना शहर के चुटिया थाना क्षेत्र में हुई।

पुलिस ने बताया कि बच्ची की दादी ने मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि लगभग 40 वर्षीय यह व्यक्ति महीनों से अपनी बेटी के साथ बलात्कार कर रहा था।

ये भी पढ़ें...
- GST कटौती से कपड़ों और जूतों की खरीदारी पर होगी बड़ी बचत, जानिए कितना बचेगा पैसा


पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को एक अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। चुटिया थाने के प्रभारी विवेक कुमार ने बताया कि उस व्यक्ति पर बाल यौन अपराध संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!