अमेरिका : उत्तरी पेंसिल्वेनिया में गोलीबारी, 9 लोगों की मौत

Edited By Updated: 10 Oct, 2026 09:43 PM

usa shooting in northern pennsylvania 9 people dead

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के एरी शहर में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य के गवर्नर जोश शापिरो ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर भी मृत पाया गया।

इंटरनेशनल डेस्क : अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के एरी शहर में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य के गवर्नर जोश शापिरो ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध हमलावर भी मृत पाया गया।

एरी के पुलिस प्रमुख रिक लोराह ने एक स्थानीय समाचार चैनल से कहा, ''पुलिस सेवा में 28 साल से अधिक समय के दौरान मैंने ऐसा कभी नहीं देखा है। मुझे नहीं लगता कि शहर ने कभी इतनी जनहानि और ऐसी घटना देखी है, जैसी हमने अभी देखी।'' लोराह ने घटना के बारे में अधिक जानकारी देने से इनकार किया, लेकिन कहा कि गोलीबारी की परिस्थितियां ''बेहद परेशान करने वाली'' थीं।

शापिरो ने शनिवार को कहा कि उन्होंने मेयर दरिया डेव्लिन को अपने प्रशासन की ओर से ''पूरा समर्थन'' देने की पेशकश की है। एरी शहर प्रशासन ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि संदिग्ध हमलावर की मौत हो गयी है और आम लोगों के लिए अब कोई खतरा नहीं है। एरी शहर पिट्सबर्ग से करीब 206 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!