Edited By Ramanjot,Updated: 30 May, 2026 12:46 PM

वह पिछले काफी समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। मां के निधन की खबर मिलते ही अभिनेता अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दुबई से चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं।
Ajith Kumar mother death: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अजीत कुमार (Ajith Kumar) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अभिनेता की मां मोहिनी का शनिवार को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरी तमिल इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है। अभिनेता अजीत कुमार के फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
दुबई से चेन्नई के लिए रवाना हुए अभिनेता
बताया जा रहा है कि अजीत कुमार की मां मोहिनी पिछले काफी समय से बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। वहीं शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। जब मां के निधन की सूचना मिली, तब अभिनेता दुबई में मौजूद थे। अजीत कुमार तुरंत अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दुबई से चेन्नई के लिए रवाना हो गए हैं।
परिवार ने की प्राइवेसी की अपील
परिवार से जुड़े करीबी लोगों के अनुसार, मोहिनी का अंतिम संस्कार चेन्नई में ही संपन्न किया जाएगा, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। परिवार ने मीडिया और प्रशंसकों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।