Edited By Pardeep,Updated: 26 Nov, 2019 09:42 PM

महाराष्ट्र की राजनीति में उठापटक के बाद अजित पवार शरद पवार के घर उनसे मिलने पहुंच गए हैं। बता दें इससे पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को तीनों दलों के नेताओं...
मुंबईः पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मिलने पहुंचे हैं> सुप्रिया सुले भी शरद पवार के घर पर मौजूद हैं> बताया जा रहा है कि सुप्रिया सुले ही अजित पवार को रिसीव करने पहुंची थीं।

बता दें इससे पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को आज तीनों दलों के नेताओं ने विधायक दल का नेता चुन लिया है। उद्धव महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (MVA) की अगुवाई करेंगे। एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने इसकी घोषणा की। महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन वाली सरकार का शपथ ग्रहण 1 दिसंबर को होगा। शपथ ग्रहण कहां होगा, यह अभी तय नहीं हो पाया है। शिवसेना चाहती है कि ये समारोह शिवाजी पार्क में हो।
गौरतलब है कि मंगलवार को देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के साथ ही राज्य में कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। एक दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण से पहले उद्धव ठाकरे बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक साथ में कांग्रेस-एनसीपी के 2-2 विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।