अखिलेश लाएंगे 'लाडली बहना' जैसी योजना, सपा प्रमुख ने 2025 में कर दिया 2027 चुनाव का ऐलान

Edited By Updated: 04 Mar, 2025 12:45 AM

akhilesh will bring a scheme like  laadli behna

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को दावा किया कि उनकी पार्टी 2027 में स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना लाएगी।

नेशनल डेस्कः समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को दावा किया कि उनकी पार्टी 2027 में स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना लाएगी।

सपा प्रमुख यादव ने सोमवार शाम ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ‘‘हम 2027 में स्त्री सम्मान-समृद्धि योजना लाएंगे और हर बालिका, युवती, नारी को सबल बनाएंगे!''

यादव ने इसी पोस्ट में तीन मिनट 47 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें महिलाओं की चुनौतियों और 2027 में सपा की सरकार बनने पर उम्मीद जगाते दृश्य देखे जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं। यादव अब निरंतर अपनी सभाओं और बयानों में दावा करते हैं कि 2027 में उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!