'शराबबंदी से भ्रष्टाचार को मिल रहा है बढ़ावा', भाजपा सांसद ने नीतीश से की ये अपील

Edited By Updated: 13 Nov, 2020 05:56 PM

alcoholism boosts corruption  bjp mp appeals to nitish

बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की जीत के कुछ दिन बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया कि बिहार में शराब पाबंदी की नीति को बदला जाए क्योंकि इससे राजस्व को नुकसान हो रहा है और भ्रष्टाचार बढ़ रहा...

नई दिल्लीः बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की जीत के कुछ दिन बाद भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया कि बिहार में शराब पाबंदी की नीति को बदला जाए क्योंकि इससे राजस्व को नुकसान हो रहा है और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। झारखंड से लोकसभा सदस्य दुबे ने बिहार विधानसभा चुनाव में राजग को स्पष्ट बहुमत मिलने के दो दिन बाद यह बयान दिया है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अनुरोध करता हूं कि राज्य की शराब प्रतिबंध की नीति में कुछ संशोधन करें। जिन्हें शराब बेचनी ही है या पीनी है वे अन्य राज्यों के रास्ते ऐसा कर लेते हैं। इससे राज्य को राजस्व का नुकसान होता है, होटल उद्योग प्रभावित होता है और पुलिस तथा राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ा है।'' नीतीश कुमार ने नवंबर 2015 में राज्य में शराब की बिक्री और सेवन पर रोक लगाने की घोषणा की थी।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!