Amul ने बढ़ाए दूध के दाम, कल सुबह से लागू होगी नई कीमतें, इतने रुपये में मिलेगा एक लीटर दूध

Edited By Updated: 30 Apr, 2025 09:36 PM

amul milk amul has increased the price of milk

अमूल ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जो कल सुबह से लागू हो जाएगी। कंपनी ने कहा है कि बढ़ती लागत के चलते उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। नई रेट लिस्ट के मुताबिक, अमूल के अलग-अलग तरह के दूध अब ₹2 प्रति लीटर तक महंगे हो गए हैं।

नेशनल डेस्क: दूध पीने वालों की जेब पर अब और असर पड़ेगा, क्योंकि अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। अमूल ने बताया कि 1 मई 2025 से देशभर में उसके दूध की कीमतें 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी जाएंगी। यह बढ़ोतरी अमूल के सभी प्रकार के दूध पर लागू होगी और नई कीमतें पैक पर लिखी होंगी, जिनके हिसाब से बिक्री होगी।

अमूल का मुख्यालय गुजरात के आणंद जिले में है, और यह जानकारी खेड़ा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ ने दी है। वहीं, मदर डेयरी ने भी 30 अप्रैल 2025 से दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने बताया कि गर्मी और लू की वजह से खरीद लागत बढ़ी है, इसलिए दाम बढ़ाना जरूरी हो गया।

मदर डेयरी हर दिन दिल्ली-एनसीआर में लगभग 35 लाख लीटर दूध बेचती है, जो अब लोगों को थोड़ी ज्यादा कीमत पर मिलेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!