Edited By Parveen Kumar,Updated: 07 Feb, 2026 11:25 PM

मध्यप्रदेश के रीवा जिले में शनिवार शाम तेज रफ्तार लक्जरी ऑडी कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतकों में पिता-पुत्र शामिल हैं, जो शादी का आमंत्रण पत्र बांटने जा रहे थे।
नेशनल डेस्क : मध्यप्रदेश के रीवा जिले में शनिवार शाम तेज रफ्तार लक्जरी ऑडी कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतकों में पिता-पुत्र शामिल हैं, जो शादी का आमंत्रण पत्र बांटने जा रहे थे।
पुलिस ने बताया कि यह हादसा शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र अंतर्गत कोष्टा राजमार्ग पर हुआ। उसने बताया कि तेज रफ्तार ऑडी कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
रायपुर कर्चुलियान थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान रीवा जिले के चचाई निवासी भागवत विश्वकर्मा और उनके छोटे बेटे राहुल के रूप में हुई है। भागवत के बड़े बेटे की शादी 24 फरवरी को तय थी। वे छोटे बेटे के साथ शादी का आमंत्रण पत्र बांटने जा रहे थे। सिंह ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य रिश्तेदार की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।