असम हिंसा: अधमरे शख्स के ऊपर कूद रहा फोटोग्राफर गिरफ्तार, सरकार ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

Edited By Updated: 24 Sep, 2021 02:09 PM

assam violence photographer arrested for jumping over dead man

असम के दारंग जिले के सिपाझार इलाके में पुलिस और गांववालों के बीच हुई हिंसक झड़प का खौफनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में अधमरे शख्स के साथ  कैमरामैन की बर्बरता और क्रूरता नजर आ रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस फायरिंग में मारे गए शख्स पर...

नेशनल डेस्क: असम के दारंग जिले के सिपाझार इलाके में पुलिस और गांववालों के बीच हुई हिंसक झड़प का खौफनाक वीडियो सामने आया है। वीडियो में अधमरे शख्स के साथ  कैमरामैन की बर्बरता और क्रूरता नजर आ रही है। वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस फायरिंग में मारे गए शख्स पर कैमरामैन कूद रहा है और उसे पत्थर से मार रहा है। वहीं वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस के जवान भी शख्स पर लाठी बरसा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद कैमरामैन को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

असम सरकार ने इस मामले में न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। ‘अवैध अतिक्रमणकारियों' से जमीन खाली करने के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाए गए एक बेदखली अभियान के दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच संघर्ष में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और सात पुलिस कर्मियों सहित कई अन्य घायल हो गए। घटना का एक कथित वीडियो वायरल हो गया है जिसमें स्थानीय लोगों द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ बेदखली अभियान का विरोध करने के बाद नागरिकों पर पुलिस की ओर से गोलीबारी को दिखाया गया है।

 

वीडियो में एक प्रदर्शनकारी को गिरते हुए दिखाया गया है और इसके बाद पुलिस ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। घटना के बाद लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश बढ़ा है। घटना को देखते हुए आज कुछ सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने बंद का आह्वान किया है। संगठनों ने 12 घंटे तक दरांग को बंद करने का ऐलान किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!