Election 2026: बजने वाला है चुनावी बिगुल! बंगाल समेत 5 राज्यों में महामुकाबले की तारीखों का आज हो सकता है ऐलान

Edited By Updated: 15 Mar, 2026 11:05 AM

election commission may announce dates today in 5 states including bengal

भारतीय चुनाव आयोग आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। आयोग की इस घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी जिससे सरकारों के नीतिगत फैसलों और नई...

ECI Assembly Election Dates 2026 Announcement : भारतीय चुनाव आयोग आज पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। आयोग की इस घोषणा के साथ ही संबंधित राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी जिससे सरकारों के नीतिगत फैसलों और नई योजनाओं पर रोक लग जाएगी। इसलिए चुनाव आयोग ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है जिसे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार संबोधित कर सकते हैं।

बंगाल में चरणों की संख्या पर सस्पेंस

सूत्रों के अनुसार इस बार चुनाव आयोग मतदान की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के पक्ष में है। साल 2021 के चुनावों में पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड 8 चरणों में वोटिंग हुई थी लेकिन इस बार चरणों की संख्या कम रखी जा सकती है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हिंसा पर लगाम

भले ही मतदान के चरण कम हों लेकिन सुरक्षा के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में हिंसा मुक्त और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों (Central Forces) की तैनाती पिछली बार के मुकाबले काफी ज्यादा की जाएगी। संवेदनशील इलाकों में आयोग की पैनी नजर रहेगी।

तैयारियां पूरी, बस घोषणा का इंतजार

असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में मतदाता सूची का अंतिम काम पूरा हो चुका है। इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून 2026 के बीच खत्म हो रहा है। ऐसे में पूरी संभावना है कि अप्रैल और मई के महीने में मतदान की प्रक्रिया संपन्न करा ली जाएगी।

मतदाताओं के लिए क्या बदलेगा?

तारीखों के ऐलान के साथ ही सरकारी विज्ञापनों और नई घोषणाओं पर पाबंदी लग जाएगी। चुनाव आयोग ने सभी राज्यों के मुख्य चुनाव अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें पहले ही पूरी कर ली हैं जिससे साफ है कि आज किसी भी वक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई जा सकती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!