DA Hike : महंगाई भत्ता में 5% की बढ़ोतरी, इस राज्य सरकार का कर्मचारियों-पेंशनर्स को बड़ा तोहफा

Edited By Updated: 16 Mar, 2026 11:45 PM

government increased dearness allowance will get 5 additional benefit

त्रिपुरा सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोमवार को यह ऐलान किया, जिसके बाद कर्मचारियों को मिलने वाला...

नेशनल डेस्क : त्रिपुरा सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोमवार को यह ऐलान किया, जिसके बाद कर्मचारियों को मिलने वाला कुल महंगाई भत्ता 36 प्रतिशत से बढ़कर 41 प्रतिशत हो जाएगा। सरकार के अनुसार यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी।

लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स को होगा फायदा

सरकार के इस फैसले से राज्य के बड़ी संख्या में कर्मचारी और पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने बताया कि लगभग 1,02,563 नियमित सरकारी कर्मचारियों और 81,019 पेंशनभोगियों को इस बढ़ोतरी का फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हित में सरकार लगातार महंगाई भत्ता बढ़ाने की दिशा में कदम उठा रही है।

सरकार पर बढ़ेगा अतिरिक्त वित्तीय बोझ

मुख्यमंत्री के मुताबिक डीए और डीआर में 5 प्रतिशत की इस बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर हर साल करीब 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को धीरे-धीरे केंद्र सरकार के कर्मचारियों के बराबर लाना है।

केंद्र और राज्य कर्मचारियों के डीए में अंतर

फिलहाल केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को करीब 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता देती है। इस हिसाब से त्रिपुरा के कर्मचारियों को मिलने वाला डीए अभी भी केंद्रीय कर्मचारियों की तुलना में लगभग 17 प्रतिशत कम है।

34 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट पेश

इस बीच त्रिपुरा के वित्त मंत्री प्रणजीत सिंघा रॉय ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 34,212.31 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इस बजट में किसी भी नए टैक्स का प्रस्ताव नहीं रखा गया है। सरकार ने बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटल सेवाओं के विस्तार और ग्रामीण रोजगार को प्राथमिकता दी है।

पूंजीगत खर्च में भी बढ़ोतरी

बजट में विकास कार्यों को गति देने के लिए 8,945.92 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय का प्रस्ताव रखा गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 13 प्रतिशत अधिक है। हालांकि बजट का आकार बढ़ने के बावजूद राज्य सरकार ने 240.72 करोड़ रुपये के राजकोषीय घाटे का अनुमान जताया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!