Edited By Rohini Oberoi,Updated: 20 Apr, 2026 12:24 PM

'जवान' फेम फिल्ममेकर एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली के लिए आज का दिन बेहद खास बन गया है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व के ठीक बाद उनके घर एक नन्हीं राजकुमारी का जन्म हुआ है। वहीं परिवार में लक्ष्मी स्वरूप बेटी के आगमन से एटली और प्रिया की खुशियों का...
Atlee Baby Announcement : 'जवान' फेम फिल्ममेकर एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली के लिए आज का दिन बेहद खास बन गया है। अक्षय तृतीया के पावन पर्व के ठीक बाद उनके घर एक नन्हीं राजकुमारी का जन्म हुआ है। वहीं परिवार में लक्ष्मी स्वरूप बेटी के आगमन से एटली और प्रिया की खुशियों का ठिकाना नहीं है।
बेटे मीर ने खास अंदाज में दी खबर
इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा करने का तरीका भी बहुत अनोखा था। एटली के बेटे मीर ने अपने माता-पिता के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दुनिया को बताया कि वह अब एक बड़े भाई बन गए हैं। मीर के इस मासूम और प्यारे संदेश ने सोशल मीडिया पर सबका दिल जीत लिया है।

मीर ने बताया कि वह अब एक छोटी बहन का बड़ा भाई बन गया है। बेटी के आगमन के साथ ही परिवार के लिए यह एक खूबसूरत नया अध्याय शुरू हो गया है जो घर में अपार खुशियां लेकर आया है। इस घोषणा के बाद से ही फेंस और शुभचिंतकों की ओर से एटली के साथ बेटे मीर और प्रिया एटली को सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाइयां और प्यार मिल रहा है।
यह भी पढ़ें: 'Burning Monday' In Delhi: 41 डिग्री तक जाएगा पारा, सामान्य से गर्म रही सोमवार की सुबह, जानें कहां कितनी रही गर्मी?

एटली का शानदार सफर
साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी फिल्मों (खासकर शाहरुख खान स्टारर 'जवान') से धूम मचाने वाले एटली अब अपनी पर्सनल लाइफ में इस नई भूमिका को लेकर काफी उत्साहित हैं। बता दें कि घर में बेटी के आने से अब एटली का परिवार पूरा हो गया है।