Ayodhya Diwali 2022: दीपों से रोशन हुआ अवध, गिनीज बुक में फिर दर्ज हुई अयोध्या...तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड

Edited By Updated: 24 Oct, 2022 10:18 AM

ayodhya diwali 2022 ayodhya re entered in guinness book

उत्तर प्रदेश में रामनगरी अयोध्या ने दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को एक बार फिर एक ही स्थान पर एक साथ सर्वाधिक दीये जलाने का कीर्तिमान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया।

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश में रामनगरी अयोध्या ने दीपावली की पूर्व संध्या पर रविवार को एक बार फिर एक ही स्थान पर एक साथ सर्वाधिक दीये जलाने का कीर्तिमान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य विशिष्ट जनों की मौजूदगी में आज शाम अयोध्या में सरयू नदी के तट पर एक साथ 16 लाख दीपक जलाने के लक्ष्य को प्राप्त करने का उपक्रम प्रारंभ किया।

 

शाम 7 बजे छठे दीपोत्सव का प्रधानमंत्री मोदी द्वारा आगाज किए जाने के बाद गिनीज बुक की टीम ने घोषित किया कि इस साल अयोध्या में दीपोत्सव पर 15 लाख 76 हजार दीप जलाए गए। यह अपने आप में एक कीर्तिमान है। अयोध्या ने अपने ही पुराने कीर्तिमान को तोड़कर यह रिकॉर्ड कायम किया है। इससे पहले पिछले साल अयोध्या में पांचवें दीपोत्सव पर 11 लाख से अधिक दीये जलाने का रिकॉर्ड बना था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की तरफ सेे मुख्यमंत्री योगी को इस कीर्तिमान का प्रमाणपत्र भी सौंपा गया।      

 

रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रही अयोध्या की दिवाली

पहली बार 2017 में आयोजित दीपोत्सव में 1.71 लाख दीप जले थे। हर साल इनकी बढ़ती गई। साल 2018 में 3.01 लाख, 2019 में 4.04 लाख, 2020 में 6.06 लाख एवं 2021 में 9.41 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए गए थे, जिनकी संख्या बाद में बढ़कर 11 लाख से अधिक हो गई। इस बार दीपोत्सव 2022 में 15.76 लाख दीपों का रिकॉर्ड बना। इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री योगी को शुभकामनाएं दी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के ‘भव्य दीपोत्सव' को देखा, परखा और अंतत: एक साथ एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलन को नवीन विश्व कीर्तिमान का दर्जा दिया।

 

कीर्तिमान रचने में अयोध्या स्थित अवध विश्वविद्यालय के शिक्षकों व छात्रों की बड़ी भूमिका रही। राम की पैड़ी पर दीप प्रज्ज्वलन का नियत समय शुरू होते ही वहां मौजूद भारी हुजूम ने ‘श्री राम जय राम जय जय राम' के जाप के साथ ,एक-एक कर 15.76 लाख दीप जलाये। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों द्वारा कीर्तिमान रचने की घोषणा के साथ ही पूरी अयोध्या ‘जय श्री राम' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी। मंच संचालक ने जैसे ही यह जानकारी दी, समूची अयोध्या एक बार फिर ‘जय सिया राम' के गगनभेदी नारों से गूंज उठी।

 

इससे पहले विगत वर्ष भी इसी स्थान पर दीप प्रज्ज्वजन का कीर्तिमान रचा गया था। मुख्यमंत्री योगी ने गिनीज बुक के प्रमाणपत्र को मंच पर अपने हाथों से उठाकर समूची अयोध्या का अभिवादन किया। दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी भी इसके साक्षी बने। उन्होंने इस अविस्मरणीय, अद्भुत उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी को शुभकामनाएं दीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!