श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्लास्टिक मुक्त अभियान शुरू, इस तारीख से लागू होगा प्रतिबंध

Edited By Updated: 28 Jul, 2025 10:52 AM

ban on the use of plastic material in shri kashi vishwanath dham from august 11

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने पोस्टर जारी कर धाम में प्लास्टिक सामग्री को 11 अगस्त से प्रतिबंधित करने की घोषणा की है। पोस्टर में कहा गया कि 11 अगस्त से परिसर में किसी भी प्रकार के प्लास्टिक पात्र के साथ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर परिसर और...

नेशनल डेस्क: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन ने पोस्टर जारी कर धाम में प्लास्टिक सामग्री को 11 अगस्त से प्रतिबंधित करने की घोषणा की है। पोस्टर में कहा गया कि 11 अगस्त से परिसर में किसी भी प्रकार के प्लास्टिक पात्र के साथ प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। मंदिर परिसर और उसके आस पास लगाए पोस्टर में दर्शनार्थियों से अनुरोध किया गया है कि धाम के परिसर को स्वच्छ, पवित्र और प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने में सहयोग करें। 

मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि अब श्रद्धालु प्लास्टिक के किसी भी तरह के पात्र में बाबा को जल अर्पित नहीं कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए सावन के पहले दिन से जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है और लोगों को बताया जा रहा है कि वह जल या कोई भी सामान प्लास्टिक के पात्र में लेकर प्रवेश न करें। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!