Bank Locker Rules: जानें क्या है बैंक लॉकर में सोना रखने के नियम और लिमिट: कितने ग्राम Gold रखने की अनुमति है लीगल

Edited By Updated: 06 Nov, 2025 11:33 AM

bank lockers gold security rbi gold limit in locker gold storage limit home

सोने की सुरक्षा के लिए बैंक लॉकर सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। घर में चोरी या नुकसान का डर हमेशा बना रहता है, इसलिए कई लोग अपने कीमती जेवरात और सोना बैंक के लॉकर में रखते हैं। लॉकर में सोना रखने से न केवल सुरक्षा सुनिश्चित होती है, बल्कि जरूरत...

नेशनल डेस्क:  सोने की सुरक्षा के लिए बैंक लॉकर सबसे भरोसेमंद विकल्प माना जाता है। घर में चोरी या नुकसान का डर हमेशा बना रहता है, इसलिए कई लोग अपने कीमती जेवरात और सोना बैंक के लॉकर में रखते हैं। लॉकर में सोना रखने से न केवल सुरक्षा सुनिश्चित होती है, बल्कि जरूरत पड़ने पर इसे आसानी से निकाला भी जा सकता है। हालांकि, सोना रखने के कुछ नियम और लिमिट भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है।

घर में सोना रखने की लिमिट
इनकम टैक्स के नियमों के अनुसार घर में सोना रखने की लिमिट तय की गई है।
विवाहित महिला: 500 ग्राम तक
अविवाहित महिला: 250 ग्राम तक
पुरुष: 100 ग्राम तक
यानी एक विवाहित दंपत्ति अपने घर में कुल 600 ग्राम सोना रख सकते हैं (पति 100 ग्राम + पत्नी 500 ग्राम)। यह नियम अवैध सोने और टैक्स चोरी को रोकने के लिए बनाया गया है।

बैंक लॉकर में सोना रखने की नियमावली
RBI के दिशा-निर्देशों के अनुसार बैंक लॉकर में सोना रखने पर कोई अधिकतम सीमा नहीं है। आप अपनी सुविधा के अनुसार जितना चाहें सोना रख सकते हैं। हालांकि, बैंक यह सुनिश्चित कर सकता है कि आपका सोना वैध स्रोत से आया है, जैसे खरीद का बिल या अन्य सबूत होना चाहिए। बैंक लॉकर में रखे सामान के बारे में बैंक आमतौर पर पूछताछ नहीं कर सकता, जब तक कि कोई अवैध गतिविधि या संदिग्ध वस्तु न हो।

लॉकर धारक की प्राथमिकता सूची
हाल ही में बैंकिंग नियमों में बदलाव किया गया है। अब लॉकर लेने के समय आपको बैंक को एक प्राथमिकता सूची (Priority List) देनी होगी। इसमें यह स्पष्ट करना होगा कि लॉकर धारक की मृत्यु होने पर लॉकर खोलने का अधिकार किसे मिलेगा। इस नई व्यवस्था का मकसद परिवार में विवाद और कानूनी झंझटों से बचना है। सूची में पहले नाम वाले व्यक्ति को अधिकार मिलेगा; यदि वह उपलब्ध नहीं है, तो अगले नाम वाले को मौका दिया जाएगा।

सुरक्षित रखने के टिप्स
हमेशा अपने लॉकर का विवरण सुरक्षित जगह पर रखें।
खरीद का बिल और सभी दस्तावेज सुरक्षित रखें।
लॉकर में अवैध या संदिग्ध वस्तु न रखें।

इस तरह आप अपने कीमती सोने और जेवरात को पूरी सुरक्षा के साथ रख सकते हैं और भविष्य में किसी विवाद से बच सकते हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!