दिल्ली में 9-10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानिए आबकारी विभाग ने क्यों लिया बड़ा फैसला ?

Edited By Updated: 08 Oct, 2026 07:46 PM

liquor shops in delhi to remain closed on october 9 10 find out why the excise

अगर आप भी दिल्ली के आस-पास रह रहे हैं और शराब पीने के शौकीन है तो ये खबर आप के लिए अहम हो सकती है। दरअसल,  दिल्ली सरकार ने शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ''मौजूदा स्थिति'' के मद्देनजर नौ और 10 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद रखने का निर्देश...

नई दिल्ली: अगर आप भी दिल्ली के आस-पास रह रहे हैं और शराब पीने के शौकीन है तो ये खबर आप के लिए अहम हो सकती है। दरअसल,  दिल्ली सरकार ने शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ''मौजूदा स्थिति'' के मद्देनजर नौ और 10 अक्टूबर को शराब की दुकानें बंद रखने का निर्देश दिया है। आबकारी विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के आधार पर एहतियाती कदम के तौर पर शराब की दुकानों को बंद रखने का फैसला किया गया है। 

यह आदेश विपक्षी दलों के जारी प्रदर्शनों के बीच आया है, जो कथित 'वोट चोरी' को लेकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने भी 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कॉजपा के प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली में 20,000 से अधिक पुलिसकर्मियों और अर्द्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर पर किसी भी प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई है। अधिकारी ने लोगों से किसी भी अनधिकृत जमावड़े में शामिल होने से बचने की अपील की।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!