होटल के कमरे में अर्धनग्न अवस्था में थी विदेशी महिला, तभी थेरेपिस्ट ने खोल दिया दरवाजा और फिर मसाज के दौरान...

Edited By Updated: 10 Feb, 2026 05:14 PM

bengaluru foreign woman molested in hotel on pretext of massage

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक प्रतिष्ठित होटल से विदेशी महिला की सुरक्षा और गरिमा से जुड़ी एक गंभीर घटना सामने आई है। कनाडा से आई एक महिला (जो पंजाबी मूल की बताई जा रही है) ने होटल के स्पा थेरेपिस्ट पर यौन उत्पीड़न और बदसलूकी का आरोप लगाया है।...

Bengaluru Spa Scandal: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक प्रतिष्ठित होटल से विदेशी महिला की सुरक्षा और गरिमा से जुड़ी एक गंभीर घटना सामने आई है। कनाडा से आई एक महिला (जो पंजाबी मूल की बताई जा रही है) ने होटल के स्पा थेरेपिस्ट पर यौन उत्पीड़न और बदसलूकी का आरोप लगाया है। इस मामले में होटल मैनेजमेंट के रवैये पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्या है पूरा विवाद?

पीड़ित महिला के अनुसार उसने होटल के स्पा सेंटर में करीब 10 हजार रुपये देकर मसाज सेशन लिया था। आरोप है कि मसाज के दौरान थेरेपिस्ट ने उसे अनुचित तरीके से छुआ। महिला ने यह भी दावा किया कि जब वह अर्धनग्न अवस्था में थी तब थेरेपिस्ट ने कमरे का दरवाजा खोल दिया जिससे वह बेहद असहज और मानसिक रूप से परेशान हो गई।

मैनेजमेंट पर चुप्पी साधने का आरोप

महिला का कहना है कि जब उसने इसकी शिकायत होटल मैनेजमेंट से की तो उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। शिकायत के बाद होटल ने 10 हजार में से 7 हजार रुपये तो वापस कर दिए लेकिन महिला का आरोप है कि उसे मामले को दबाने और चुप रहने की सलाह दी गई। होटल के रवैये से आहत होकर महिला विधान सौधा पुलिस स्टेशन पहुंची और थेरेपिस्ट के साथ-साथ मैनेजमेंट के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें: 8वीं क्लास का प्यार और 10 साल का साथ! फिर भी दूल्हे को चाहिए थी दूसरी बीवी, हाथ में मंगलसूत्र लेकर मंडप पर पहुंचा लेकिन...

पुलिस जांच: मामले में आया नया मोड़

इस मामले में पुलिस सूत्रों ने एक अलग एंगल भी पेश किया है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच और सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि घटना के बाद महिला ने होटल से मुआवजे के तौर पर एक बड़ी रकम की मांग की थी। पुलिस का कहना है कि जब होटल ने पैसे देने से मना कर दिया तब महिला ने औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। महिला बेंगलुरु में एक म्यूजिकल कॉन्सर्ट के लिए आई थी लेकिन विवाद के बाद उसने इवेंट रद्द कर दिया और शहर छोड़कर चली गई है।

सच्चाई की तलाश में पुलिस

बेंगलुरु पुलिस अब सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। सच्चाई का पता लगाने के लिए होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल साथ ही मसाज थेरेपिस्ट, स्पा स्टाफ और होटल मैनेजमेंट से पूछताछ जारी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!