Bengaluru Suicide News: ज्योतिषी ने भविष्यवाणी की थी ‘टूटेगा रिश्ता’, शादी से पहले सदमे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने किया सुसाइड

Edited By Updated: 03 Mar, 2026 01:03 PM

bengaluru techie dies suicide astrologer predicts failed marriage

बेंगलुरु के बागलागुंटे इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के सुनहरे सपने देख रही एक युवती ने सिर्फ इसलिए मौत को गले लगा लिया क्योंकि एक ज्योतिषी ने उसके वैवाहिक भविष्य को लेकर डरावनी भविष्यवाणी की थी।

Astrologer Prediction/Suicide: बेंगलुरु के बागलागुंटे इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के सुनहरे सपने देख रही एक युवती ने सिर्फ इसलिए मौत को गले लगा लिया क्योंकि एक ज्योतिषी ने उसके वैवाहिक भविष्य को लेकर डरावनी भविष्यवाणी की थी।

IT City में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करने वाली विद्याज्योति के जीवन में सब कुछ ठीक चल रहा था। वह एक युवक से प्रेम करती थी और समाज की 'InterCast' वाली दीवार भी उनके रास्ते में नहीं आई। दोनों के परिवारों ने उदारता दिखाते हुए इस रिश्ते को मंजूरी दे दी थी और घर में शहनाइयां बजने की तैयारियां शुरू हो चुकी थीं। लेकिन इसी बीच, गृह-नक्षत्रों के फेर और अंधविश्वास की एंट्री ने पूरी कहानी ही बदल दी।

पुलिस जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि विद्याज्योति के माता-पिता उसकी कुंडली लेकर किसी ज्योतिषी के पास गए थे। वहां उस ज्योतिषी ने दावा किया कि शादी के शुरुआती दो सालों के भीतर ही पति-पत्नी के बीच दरार आ जाएगी और उनका रिश्ता टूट जाएगा। इस तथाकथित अनहोनी को टालने के लिए परिवार को 9 दिनों का विशेष धार्मिक अनुष्ठान करने की सलाह दी गई।

दुखद मोड़ तब आया जब 9 दिनों की इस पूजा के आखिरी दिन, विद्याज्योति ने अपने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। उस समय उसके माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो पिता ने दरवाजा तोड़ा और अपनी बेटी को बेजान हालत में पाया।  पुलिस ने फिलहाल अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है। हालांकि अभी कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, लेकिन शुरुआती संकेतों से यही लग रहा है कि ज्योतिषी की उस एक बात ने युवती के मन में इतना डर और तनाव पैदा कर दिया कि उसे मौत ही एकमात्र रास्ता नजर आया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!