लाखों दिलों पर राज करने वाली इस फेमस यूट्यूबर ने किया सुसाइड, हैदराबाद के फ्लैट में मिली लाश

Edited By Updated: 27 Feb, 2026 01:19 PM

youtube star bonu komali commits suicide body found in hyderabad flat

सोशल मीडिया की चमक-धमक वाली दुनिया के पीछे छिपा एक दर्दनाक सच सामने आया है। अपनी लाइफस्टाइल वीडियोज से लाखों दिलों पर राज करने वाली 21 वर्षीय यूट्यूबर बोनू कोमाली ने हैदराबाद के मणिकोंडा स्थित अपने फ्लैट में खुदकुशी कर ली है। पुलिस को मौके से एक...

YouTuber Bonu Komali Suicide Case : सोशल मीडिया की चमक-धमक वाली दुनिया के पीछे छिपा एक दर्दनाक सच सामने आया है। अपनी लाइफस्टाइल वीडियोज से लाखों दिलों पर राज करने वाली 21 वर्षीय यूट्यूबर बोनू कोमाली ने हैदराबाद के मणिकोंडा स्थित अपने फ्लैट में खुदकुशी कर ली है। पुलिस को मौके से एक भावुक सुसाइड नोट मिला है जिससे इस कदम के पीछे ब्रोकन हार्ट (टूटा हुआ दिल) और मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है।

37 दिनों का मानसिक संघर्ष और डायरी के पन्ने

मूल रूप से विशाखापत्तनम की रहने वाली कोमाली हैदराबाद में रहकर अपनी ग्रेजुएशन पूरी कर रही थी। पुलिस जांच में उनकी एक डायरी मिली है जो उनके आखिरी दिनों के मानसिक हाल को बयां करती है।

यह भी पढ़ें: Passport Colors: नीले से लेकर मरून तक... सिर्फ कागज का टुकड़ा नहीं, आपकी पावर बताता है पासपोर्ट का रंग

यूट्यूब की दुनिया में थी बड़ी पहचान

बोनू कोमाली ने बहुत कम उम्र में डिजिटल दुनिया में अपनी खास जगह बना ली थी। उनके लाइफस्टाइल और व्लॉग वीडियो युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनकी मौत की खबर ने उनके प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया है।

पुलिस की कार्रवाई

हैदराबाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पुलिस कोमाली के दोस्तों और करीबी लोगों से भी पूछताछ कर रही है ताकि मौत की सही वजहों का पता लगाया जा सके।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!