Surat : पूरे परिवार ने खाया जहर, पैसे के लेनदेन से परेशान, 3 पन्नों के सुसाइड नोट से खुला मामला

Edited By Updated: 26 Feb, 2026 01:03 AM

the entire family consumed poison upset over financial transactions

गुजरात के सूरत शहर के वेसु इलाके में एक दंपति ने अपनी नौ वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। दंपति की दूसरी बच्ची को बचा लिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्कः सूरत शहर के वेसु इलाके में एक दंपति ने अपनी नौ वर्षीय बेटी के साथ कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। दंपति की दूसरी बच्ची को बचा लिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। 

वेसु पुलिस थाने के निरीक्षक जे सी जादव ने बताया कि बिहार निवासी बालमुकुंद, उनकी पत्नी प्रियंका और उनकी बड़ी बेटी की मंगलवार को घर में कथित तौर पर विषैला पदार्थ खाने से मौत हो गई। जादव ने बताया कि दंपति की सात वर्षीय छोटी बेटी बच गई। बालमुकुंद एक शेयर कारोबारी थे और घर से काम करते थे। 

पुलिस के अनुसार घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें वैभव रुंगटा नामक व्यक्ति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का एक मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!