बेंगलुरु: Zomato के कर्मचारी ने वर्करों से हिंदी सीखने को कहा, तो खड़ा हो गया बड़ा विवाद, बाद में खुद कन्नड़ में माफ़ी मांगी

Edited By Updated: 06 Oct, 2026 11:55 AM

bengaluru zomato zomato supervisor hindi kannada vs hindi ashok zomato

बेंगलुरु में भाषा को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। यहां Zomato के एक वेयरहाउस सुपरवाइज़र का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर कर्मचारियों से यह कहते हुए नजर आ रहा है कि उन्हें या तो हिंदी सीखनी होगी या फिर नौकरी...

नई दिल्ली:  बेंगलुरु में भाषा को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। यहां Zomato के एक वेयरहाउस सुपरवाइज़र का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है, जिसमें वह कथित तौर पर कर्मचारियों से यह कहते हुए नजर आ रहा है कि उन्हें या तो हिंदी सीखनी होगी या फिर नौकरी छोड़नी होगी।
 
वायरल वीडियो में आंध्र प्रदेश के रहने वाले ज़ोमैटो वेयरहाउस सुपरवाइज़र, जिसका नाम अशोक है, कर्मचारियों के साथ बहस करते हुए दिख रहा है। वीडियो में अशोक साफ कहते हुए सुनाई दे रहा है कि, "मुझे कन्नड़ नहीं आती। मैं हिंदी में बात करूंगा। अगर आप यहां काम करना चाहते हैं, तो हिंदी सीखें। अगर आप छोड़ना चाहते हैं, तो मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता।" जब वेयरहाउस के एक कर्मचारी ने उसे याद दिलाया कि यह कर्नाटक है (जहां की मुख्य भाषा कन्नड़ है), तो अशोक ने बेपरवाही से जवाब दिया, "तो क्या हुआ, मैं सिर्फ़ हिंदी ही बोलूंगा।" इसके बाद उसने एक कर्मचारी को यहं  तक कह दिया कि वह तुरंत हिंदी सीख ले वरना नौकरी छोड़ दे।

 वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में काफ़ी नाराज़गी देखी गई, खासकर कर्नाटक में। बढ़ते विवाद के बाद, आरोपी सुपरवाइज़र अशोक के खिलाफ मदानायकनहल्ली पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई। इस घटना से गुस्साए कई कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ता बेंगलुरु में स्थित ज़ोमैटो वेयरहाउस के बाहर इकट्ठा हो गए और ज़ोरदार प्रदर्शन करते हुए अशोक को तुरंत नौकरी से हटाने की मांग की। स्थिति को तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को कुछ समय के लिए हिरासत में ले लिया ताकि माहौल शांत कराया जा सके।

पुलिस हिरासत से रिहा होने के बाद अशोक ने अपना एक माफीनामा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो की सबसे दिलचस्प बात यह थी कि जिस सुपरवाइज़र ने कुछ दिन पहले कन्नड़ बोलने से साफ इनकार कर दिया था, वह इस नए वीडियो में कन्नड़ भाषा में ही बात करता हुआ दिखाई दिया।

वीडियो में अशोक हाथ जोड़कर कन्नड़ में माफी मांगते नजर आया और उसने स्वीकार किया कि उससे गलती हुई है। उसने भरोसा दिलाया कि वह भविष्य में ऐसी गलती कभी नहीं दोहराएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!