किशनगंज में पुलिस के जवान ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

Edited By Updated: 11 Oct, 2026 08:05 PM

police personnel shoots himself in kishanganj

बिहार के किशनगंज जिले में रविवार सुबह पुलिस के एक जवान ने बैरक में अपनी सरकारी पिस्तौल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब आठ बजे हुई।

नेशनल डेस्क : बिहार के किशनगंज जिले में रविवार सुबह पुलिस के एक जवान ने बैरक में अपनी सरकारी पिस्तौल से कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब आठ बजे हुई।

पुलिस के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों को सिपाही समीर कुमार (32) बेहोशी की हालत में मिले। उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने कहा, "प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है।

फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।" अधिकारियों ने बताया कि भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के रहने वाले समीर कुमार पिछले छह महीने से किशनगंज में डायल 112 आपातकालीन सेवा में तैनात थे और पुलिस बैरक में रह रहे थे। उन्होंने कहा कि उनकी मौत की परिस्थितियों और इसके पीछे के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!