हर दिन बदलती मर्द! कभी जीजा तो कभी दामाद के साथ... जब पति को लगी भनक तो खेत में...

Edited By Updated: 20 Aug, 2025 02:25 PM

bihar husband murdered due to illicit relationship in murliganj

बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने प्रेमी और जीजा के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके जीजा और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया...

नेशनल डेस्क। बिहार के मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक महिला ने अपने प्रेमी और जीजा के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके जीजा और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

मुरलीगंज निवासी जसवंत यादव का अपनी पत्नी पुनीता देवी के साथ पिछले तीन साल से कोर्ट में केस चल रहा था। इसी दौरान पुनीता का अपने दामाद अमित कुमार और अपने जीजा राजेश यादव के साथ अवैध संबंध बन गया। जसवंत इस रिश्ते का विरोध करता था। पुनीता ने अपने पति को रास्ते से हटाने का फैसला किया।

मृतक की मां उर्मिला देवी ने पुलिस को बताया कि पुनीता ने अपने प्रेमी अमित से अपनी 12-13 साल की नाबालिग बेटी की शादी भी करवा दी थी। पुनीता लगातार जसवंत पर एक बीघा जमीन अमित के नाम करने का दबाव बना रही थी लेकिन जसवंत ने साफ इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: पति ने दोस्त के साथ की पत्नी की अदला-बदली, कहा- 'अगर पास रहना है तो मेरे दोस्त के साथ... वरना!

साजिश और हत्या

17 अगस्त की रात करीब 9 बजे पुनीता ने अपने पति जसवंत को खाद लाने के बहाने घर से बाहर बुलाया। साजिश के तहत अमित, राजेश यादव और कुछ अन्य साथियों ने मिलकर जसवंत को खेत में ले गए। वहां धारदार हथियार से उसका गला काट दिया और शव को खेत में फेंक कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें: हवस का पुजारी: खुशियां देने का वादा कर विधवा को किया प्रेग्नेंट, फिर शादी के बाद सौतेली बेटी के साथ भी...

शव मिलने पर हुआ खुलासा

अगली सुबह खेत में जसवंत का खून से लथपथ शव मिला। गला बुरी तरह कटा हुआ था। पुलिस ने शव की पहचान के लिए फोटो और वीडियो वायरल किए जिसके बाद परिजनों को इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस की कार्रवाई

मुरलीगंज थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मृतक की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुनीता, राजेश यादव और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। यह मामला अवैध संबंधों और संपत्ति विवाद के कारण हुई एक दुखद घटना को दर्शाता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!