हवस का पुजारी: खुशियां देने का वादा कर विधवा को किया प्रेग्नेंट, फिर शादी के बाद सौतेली बेटी के साथ भी...

Edited By Updated: 20 Aug, 2025 10:11 AM

shocking incident in karnataka a widow woman was left pregnant

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है। यहां एक विधवा महिला को शादी के बाद उसके पति ने गर्भावस्था के दौरान छोड़ दिया और आरोप है कि उस व्यक्ति ने महिला की नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़...

नेशनल डेस्क। कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जिसने लोगों को हिलाकर रख दिया है। यहां एक विधवा महिला को शादी के बाद उसके पति ने गर्भावस्था के दौरान छोड़ दिया और आरोप है कि उस व्यक्ति ने महिला की नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

यह कहानी है कीर्ति नाम की एक महिला की जिसने 2022 में अपने पति को खो दिया था। अपनी बेटी के साथ अकेली रह रही कीर्ति की मुलाकात एक निजी कंपनी में काम करने वाले सुनील से हुई। सुनील ने कीर्ति को फिर से खुशियां देने का वादा किया और उससे शादी कर ली। दोनों ने चिक्काबल्लापुर उप-पंजीकरण कार्यालय में बाकायदा अपना विवाह भी रजिस्टर कराया।

लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद जब कीर्ति आठ महीने की गर्भवती थी तब सुनील ने परिवार के विरोध का बहाना बनाकर उसे छोड़ दिया और किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली।

यह भी पढ़ें: Delhi bomb Threat: दिल्ली के 50 से ज्यादा स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुबह-सुबह मचा हड़कंप

सौतेली बेटी से छेड़छाड़ का आरोप

जब कीर्ति न्याय की गुहार लेकर सुनील के घर पहुंची तो वहां उसके साथ मारपीट की गई। सुनील के माता-पिता और रिश्तेदारों ने उस पर हमला किया। 112 नंबर पुलिस की मदद से कीर्ति को बचाया गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यहीं पर कीर्ति ने पुलिस को बताया कि सुनील ने उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की थी। यह सुनकर मामला और भी गंभीर हो गया है। पुलिस ने बताया कि कुछ साल पहले भी सुनील के खिलाफ महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी तब उसने एक लिखित वादा किया था कि वह अपनी पत्नी और होने वाले बच्चे का ध्यान रखेगा लेकिन उसने अपना वादा नहीं निभाया।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इस पर कोई कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!