बर्ड फ्लू: मनीष सिसोदिया ने कहा, शिक्षकों को निरीक्षण ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा

Edited By Updated: 14 Jan, 2021 05:48 PM

bird flu manish sisodia said teachers will not be put on inspection duty

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बर्ड फ्लू की स्थिति के मद्देनजर शिक्षकों को निरीक्षण ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा।

नेशनल डेस्क: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बर्ड फ्लू की स्थिति के मद्देनजर शिक्षकों को निरीक्षण ड्यूटी में नहीं लगाया जाएगा। ऐसी शिकायतें मिली थी कि शिक्षकों को बाजारों और अन्य स्थानों का औचक निरीक्षण कर यह देखने को कहा गया था कि बर्ड फ्लू के मद्देनजर दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा या नहीं।


सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘बर्ड फ्लू के मद्देनजर कुछ जिलों से शिक्षकों को निरीक्षण की ड्यूटी में लगाए जाने की शिकायतों मिली थी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद शिक्षकों को इस ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि बिना इजाजत के शिक्षकों को ऐसी ड्यूटी में ना लगाएं।' 

100 नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गाजीपुर पोल्ट्री बाजार को खोलने का बृहस्पतिवार को निर्देश जारी किया। बाजार से लिए गए 100 नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं होने के बाद उन्होंने यह आदेश दिया। एक दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी में नगर निगमों ने दुकानों और रेस्तरांओं के पोल्ट्री या प्रसंस्कृत 'चिकन' बेचने तथा रखने पर रोक लगा दी थी। राष्ट्रीय राजधानी में कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के तीन दिन बाद ये परिणाम आए हैं। 

10 दिन के लिए पोल्ट्री बाजार पर लगी थी रोक
कौवों और बत्तखों के नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद दिल्ली सरकार ने सोमवार को शहर के बाहर से लाए जाने वाले प्रसंस्कृत एवं पैकेटबंद ‘चिकन' की बिक्री पर रोक लगा दी थी। सरकार ने एहतियात के तौर पर 10 दिन के लिए थोक पोल्ट्री बाजार भी बंद कर दिया था। पिछले एक सप्ताह में संजय झील में कई बत्तख और शहर के विभिन्न पार्कों में कई कौए मृत पाए गए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!