देश में बर्ड फ्लू का संकट: महाराष्ट्र में 900 मुर्गियों  और दिल्ली में बत्तखों की मौत, जांच के लिए भ

Edited By Updated: 09 Jan, 2021 04:07 PM

bird flu poultry farm

पूर्वी दिल्ली की संजय झील में शनिवार को 10 बत्तक मरे हुए पाए गए। इससे एक दिन पहले मयूर विहार फेस-3 में 17 कौवे मृत मिले थे। झील को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र के परभणी जिले के मुरुम्बा गांव स्थित पॉलिट्री फार्म में 900 मुर्गियों...

नेशनल डेस्क:  पूर्वी दिल्ली की संजय झील में शनिवार को 10 बत्तक मरे हुए पाए गए। इससे एक दिन पहले मयूर विहार फेस-3 में 17 कौवे मृत मिले थे। झील को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। वहीं महाराष्ट्र के परभणी जिले के मुरुम्बा गांव स्थित पॉलिट्री फार्म में 900 मुर्गियों की मौत की खबर सामने आई है। मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

PunjabKesari

पशुपालन विभाग के डॉक्टर राकेश सिंह ने बताया कि संजय झील में 10 बत्तक मृत मिले हैं, जिनके नमूनों को जांच के लिये प्रयोगशाला भेज दिया गया है।'' दिल्ली में बीते कुछ दिनों में 35 कौवों समेत कम से कम 50 पक्षी मर चुके हैं, जिससे बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है। सिंह ने इससे पहले कहा था कि हमें द्वारका, मयूर विहार फेस-3 और हस्तसाल विलेज में कौवों के मरने की खबर मिली थी। हालांकि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि उनके मरने का कारण बर्ड फ्लू था या कुछ और।'' उन्होंने कहा कि पहली जांच रिपोर्ट सोमवार को आ जाएगी। 

PunjabKesari

वहीं परभणी के जिलाधिकारी दीपक मुलगीकर ने बताया कि दो दिनों में मराठवाड़ा इलाके के मुरुम्बा गांव में 900 मुर्गियां मरी हैं। हमने मरी हुई मुर्गियों के नमूनों को जांच के लिए भेजा है।''  जिस पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों की मौत हुई है उसे स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) चलाता है। मुलगीकर ने बताया कि‘इस पोल्ट्री फार्म में करीब आठ हजार मुर्गियां हैं। 900 मुर्गियों की मौत दो दिनों में हुई है। पिछले 24 घंटे में एक भी मुर्गी की मौत दर्ज नहीं की गई है।

PunjabKesari

जिलाधिकारी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मुर्गियों की मौत की वजह भोजन से संबंधित लगती है लेकिन जांच नतीजों का इंतजार है। महाराष्ट्र में अबतक बर्ड फ्लू का एक भी मामला सामने नहीं आया था। उल्लेखनीय है कि केंद्र ने आठ जनवरी को बताया कि अबतक छह राज्यों - केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और गुजरात - में बर्डफ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!