'ऑपरेशन सिंदूर' का जश्न मनाने के लिए भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा, सभी वर्गों के लोग हुए शामिल

Edited By Updated: 16 May, 2025 10:48 PM

bjp took out tricolor yatra to celebrate  operation sindoor

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान सशस्त्र बलों की वीरता के लिए उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने हेतु शुक्रवार को झारखंड के विभिन्न जिलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान सशस्त्र बलों की वीरता के लिए उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने हेतु शुक्रवार को झारखंड के विभिन्न जिलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित तिरंगा यात्राओं में बड़ी संख्या में सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। यात्रा में शामिल लोग तिरंगा लेकर 'भारत माता की जय' और 'भारतीय सेना की जय' जैसे नारे लगा रहे थे। गिरिडीह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के नेतृत्व में गिरिडीह झंडा मैदान से तिरंगा यात्रा निकाली गयी।

केंद्रीय मंत्री देवी ने कहा कि भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय सेना ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया और पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया।'' भाजपा की झारखंड इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. रवींद्र राय ने कहा कि देश सुरक्षित हाथों में है और भारतीय सेना की जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। रामगढ़ में बड़ी संख्या में लोगों ने भारतीय सेना की वीरता और साहस के सम्मान में तिरंगा यात्रा में भाग लिया।

बोकारो जिले में भी चास धर्मशाला मोड़ से तिरंगा यात्रा निकाली गई और चेकपोस्ट भारत माता प्रतिमा पर इसका समापन हुआ। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोगों के मारे जाने का बदला लेने के लिए सात मई को ‘आपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के नौ ठिकानों को निशाना बनाया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!