'एयर इंडिया का बॉयकॉट करो!' बिजनेस क्लास की खराब हालत देख भड़के बिन्नू ढिल्लों

Edited By Updated: 07 Jul, 2026 01:27 AM

boycott air india  binnu dhillon enraged by poor condition of business class

पंजाबी फिल्मों के मशहूर एक्टर बिन्नू ढिल्लों ने एयर इंडिया की सर्विस पर अपनी नाराजगी जाहिर की है और पैसेंजर्स से इस एयरलाइन में सफ़र न करने और इसका बॉयकॉट करने की अपील की है।

डेस्कः पंजाबी फिल्मों के मशहूर एक्टर बिन्नू ढिल्लों ने एयर इंडिया की सर्विस पर अपनी नाराजगी जाहिर की है और यात्रियों से इस एयरलाइन में सफर न करने और इसका बॉयकॉट करने की अपील की है। जानकारी के मुताबिक, बिन्नू ढिल्लों और उनके परिवार ने दिल्ली से वैंकूवर के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट के दौरान बिजनेस क्लास के टिकट बुक किए थे। उनका दावा है कि फ़्लाइट से पहले उन्हें बताया गया कि बिजनेस क्लास की सीटें खराब हैं। बदले में एयरलाइन ने 35 परसेंट डिस्काउंट दिया और उन्हें उसी हालत में सफर करने को कहा।

इस बात से नाराज बिन्नू ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर कहा कि एयर इंडिया के यात्रियों के साथ इंसाफ नहीं कर रही है और लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बिजनेस क्लास की सीटें इस्तेमाल करने लायक नहीं थीं, तो यात्रियों को पहले से बता देना चाहिए था, ताकि वे दूसरी एयरलाइन चुन सकें। बिन्नू ढिल्लों ने लोगों से एयर इंडिया के बजाय दूसरी एयरलाइन से सफर करने के बारे में सोचने और एयर इंडिया का पूरी तरह से बॉयकॉट करने की अपील की।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!