दिल्ली के मदनपुर खादर में बवाल: MCD की टीम और पुलिस पर पथराव, हिरासत में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान

Edited By Updated: 12 May, 2022 02:20 PM

bulldozer reached delhi s madanpur khadar

राजधानी दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ MCD का बुलडोजर अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए मदनपुर खादर इलाके में बुलडोजर की कार्रवाई की गई और तीन मंजिला इमारत को गिरा दिया गया। इसी बीच आप विधायक अमानतुल्लाह खान को MCD की कार्रवाई में...

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में अतिक्रमण के खिलाफ MCD का बुलडोजर अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान को आगे बढ़ाते हुए मदनपुर खादर इलाके में बुलडोजर की कार्रवाई की गई और तीन मंजिला इमारत को गिरा दिया गया। इसी बीच आप विधायक अमानतुल्लाह खान को MCD की कार्रवाई में खलल डालने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।मदनपुर खादर इलाके में बुलडोजर के एक्शन पर लोगों ने पुलिस वालों पर पत्थरबाजी की। वहीं, मौके पर मौजदू पुलिस फोर्स ने हंगामा करने वाले लोगों को पीछे खदेड़ने के लिए उन पर लाठीचार्ज किया। जिसके बाद इलाके में भारी तनाव का माहौल बन गया है। 

MCD कार्रवाई का लोगों ने किया विरोध
अतिक्रमण के खिलाफ MCD का बुलडोजर अभियान मदनपुर खादर इलाके में पहुंचा लेकिन आप विधायक की मौजदूगी में लोगों ने इस कार्रवाई का लोगों ने जमकर विरोध किया। स्थानीय लोगों ने हंगामा करने के बाद सड़क को बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों का दावा है कि उनके निर्माण वैध हैं। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) ने मदनपुर खादर और धीरसेन मार्ग पर से अवैध और अस्थायी ढांचों को हटाया जबकि उत्तरी दिल्ली नगर निगम (एनडीएमसी) ने रोहिणी और करोल बाग इलाके में कार्रवाई की। इस दौरान कुछ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ नारेबाजी भी की जिसका नगर निगमों पर वर्चस्व है। नवीनतम कार्रवाई नगर निकाय द्वारा अप्रैल के मध्य में शुरू किए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान का हिस्सा है।

 

मैं जेल जाने को तैयार: आप विधायक
अमानतुल्लाह मदनपुर खादर इलाके में पहुंचकर बोले वे जेल जाने के लिए तैयार हैं, अगर इससे गरीबों के घर बच जाते हैं। उन्होंने कहा, इस इलाके में कोई अतिक्रमण नहीं है। मैंने एमसीडी से कहा था कि आप आईए कुछ लोगों के साथ, अगर अतिक्रमण होगा, तो मैं खुद हटवाऊंगा। लेकिन पुलिस की मौजूदगी में गलत फायदा मत उठाइये। उत्तरी दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर गुरुवार को पटेल नगर के प्रेम नगर में भी चला। यहां नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। उल्लेखनीय है कि शाहीन बाग इलाके में अतिक्रमण विरोधी अभियान को कथित तौर पर बाधित करने के आरोप में अमानतुल्ला खान और उनके समर्थकों के खिलाफ पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है। 

कल सीलमपुर में नहीं हो पाई थी कार्रवाई
बता दें कि इससे पहले एमसीडी कर्मचारियों ने बुधवार को नजफगढ़, द्वारका, लोधी कॉलोनी और दक्षिणी दिल्ली के कई अन्य इलाकों में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया था। शहर में अवैध निर्माण हटाने के लिए बुलडोजर चलते रहे और काम पर तैनात कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा था। सीलमपुर में पुलिस बल की कमी के कारण पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा नियोजित अभियान बुधवार को शुरू नहीं हो सका था।

एक दिन पहले ही दक्षिण दिल्ली नगर निगम ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में अवैध अस्थायी इमारतों को हटाने और कुछ दीवारों को गिराने के लिए एक अभियान चलाया था। उत्तर दिल्ली नगर निगम ने भी मंगोलपुरी इलाके में अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया था। बुधवार को निगम के अधिकारियों ने दक्षिणी दिल्ली के नजफगढ़ और पश्चिमी क्षेत्रों में नियोजित अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया, जिसमें द्वारका, चौखंडी और आसपास के क्षेत्रों सहित विभिन्न स्थानों पर अस्थायी ढांचों को हटा दिया गया। निगम द्वारा की गई कार्रवाई का स्थानीय निवासियों के एक वर्ग द्वारा विरोध किया गया जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर भी आए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!